फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मवीकलां के पास हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मेरठ के मुल्हेड़ा गांव निवासी शादाब ने बताया कि उसका बड़ा भाई सावेज अपने भाई साजिद के साथ मिल में लगे प्लांट में काम करता था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे सावेज बाइक से अकेला किसी काम से दिल्ली जा रहा था। मवीकलां के पास पहुंचने पर कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सावेज को दिल्ली के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कैंटर चालक की तलाश और हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें