समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने गोरखपुर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। सांसद रवि किशन को नॉन सीरियस नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर की घटना में मुख्यमंत्री ओछी राजनीति कर रहे हैं। शुक्रवार को आजमगढ़ स्थित सपा के पीडीए कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आजम खान, ओवैसी, निषाद आरक्षण, पंचायत चुनाव और किसानों समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। धर्मेंद्र यादव ने गोरखपुर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि प्रदेश की मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है। सांसद रवि किशन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने उन्हें नॉन सीरियस नेता बताया।