धर्म छिपाकर मुस्लिम युवक अदनान अहमद द्वारा 17 साल पहले हिंदू युवती पूर्णिमा सिंह से शादी करने और बाद में घर में घुसने से रोके जाने का मामला सामने आया है। बीते मंगलवार को महिला अपनी तीन बेटियों के साथ अदनान के बागखालिस स्थित घर पहुंची, जहां लड़के के परिवार वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इसके विरोध में महिला ने करीब दो घंटे तक घर के सामने धरना देकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने समझा-बुझाकर महिला को वापस भेजा