आजमगढ़ में दुर्वासा धाम में भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के पिता स्वर्गीय आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय आद्या प्रसाद राय को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ऐसे प्रयास करते हैं, जिससे लोगों के मन में हिंदू धर्म, सनातन संस्कृति और साधु-संतों के प्रति अविश्वास पैदा हो। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मठ और मंदिर भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का हिस्सा हैं। यह राजनीतिक नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि सनातन, भारतीय संस्कृति और परंपराएं भाजपा के एजेंडे में पहले भी रही हैं और आगे भी रहेंगी।