फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में लहरपार गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त

आजमगढ़ जिले के लहरपार गांव में रविदास और आंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। गांव के एक युवक पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। यह घटना लहरपार गांव स्थित हरिजन बस्ती के पास सड़क किनारे स्थापित प्रतिमाओं के साथ हुई। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम राजेंद्र प्रसाद के बेटे की बरात गांव से गुजर रही थी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया था। गांव का एक युवक अपनी चार पहिया गाड़ी से जा रहा था। उसकी गाड़ी का पहिया शीला देवी (55) पत्नी हरिलाल के पैर पर चढ़ गया। इसके बाद काफी बहसबाजी हुई। सोमवार सुबह आंबेडकर प्रतिमा की बांह और अंगुली क्षतिग्रस्त पाई गई। आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही हरिजन बस्ती के लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें