रामजानकी मंदिर में इस बार अमरनाथ धाम और बाबा नीम करौली की भव्य झांकी सजाई जाएगी। झांकी में बर्फ की चढ़ाई, झरने के पास महादेव, बजरंगबली और भगवान गणेश के दर्शन होंगे। करीब 54 वर्षों से मंदिर में झांकी सजाने की परंपरा चली आ रही है। पिछले वर्ष आदियोगी की झांकी सजाई गई थी। शुभम साहू ने बताया कि लखनऊ और जौनपुर से आए कारीगर तैयारियों में जुटे हैं। नौ अक्तूबर तक झांकी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।