पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रथम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि श्री मिश्रा के लंबे एवं प्रतिष्ठित सैन्य सेवाकाल और नेतृत्व अनुभव को देखते हुए उनसे ट्रस्ट की प्रशासनिक व वित्तीय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और संस्थागत रूप से मजबूत बनाने की अपेक्षा है। अमिताभ ठाकुर ने वर्तमान में चल रही विभिन्न जांचों और अनियमितताओं से जुड़ी कार्यवाहियों को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने की मांग की। साथ ही लेखा, ऑडिट, वित्तीय निर्णयों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।