फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीएचसी सराय धनेठी में 54 मरीजों का हुआ परीक्षण व उपचार

अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय धनेठी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 54 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इनमें अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहे। मेले के दौरान दोपहर 1:20 बजे सिड़सिड़ गांव निवासी मीरा त्वचा रोग का उपचार कराने पहुंचीं। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें दवाएं दीं। वहीं, 1:30 बजे सराय धनेठी निवासी रामचंद्र जांच कराने पहुंचे। परीक्षण के दौरान उनमें फाइलेरिया के लक्षण दिखाई दिए। चिकित्सक ने उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। इसके बाद 1:35 बजे सराय धनेठी के पूरे दूबे गांव निवासी गुड्डी ने थकान और जोड़ों में दर्द की शिकायत बताई। जांच में उनका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ मिला। चिकित्सक ने उन्हें दवाएं देकर आवश्यक परामर्श दिया। मेले में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. जीपी मौर्य ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन ज्ञान प्रकाश और एएनएम संध्या तिवारी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें