फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पांच देशों की रामलीलाओं का दीपोत्सव में होगा मंचन

रामनगरी के दीपोत्सव में इस बार अंतरराष्ट्रीय रामलीला की छटा देखने को मिल सकती है। संस्कृति विभाग ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) को पत्र लिखकर विदेशों में मंचित होने वाली रामलीलाओं को अयोध्या आमंत्रित करने का अनुरोध किया है। इसके बाद आईसीसीआर ने कई देशों को पत्र लिखकर रामलीला मंडलियों की सहभागिता के संबंध में संपर्क साधा है। पांच देशों की रामलीला मंडलियों को अयोध्या बुलाने की तैयारी है। पिछली बार रूस, इंडोने शिया, थाईलैंड, श्रीलंका व नेपाल के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया था। जिन देशों से संपर्क किए जाने की जानकारी है, उनमें अमेरिका, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं। इन देशों में रामकथा की परंपराओं और मंचन शैलियों के जरिये भगवान राम के आदर्शों को प्रस्तुत किया जाता है। जिन देशों के नाम पर सहमति बनने की उम्मीद है उनमें त्रिनिदाद एवं टोबैगो, रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका शामिल हैं। पांच देशों के करीब 100 कलाकार दीपोत्सव में रामकथा का मंचन करने पहुंचेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें