फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डाकघर रुदौली के डाक बाबू समेत दो युवक बाइक हादसे में घायल, जिला अस्पताल रेफर

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भेलसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार की शाम 7 बजे के करीब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, डाकघर रुदौली में डाक बाबू के पद पर तैनात मोहित दुबे (26) शनिवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से अपने घर महोली, थाना रौनाही जा रहे थे। भेलसर उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहित दुबे के साथ दूसरी बाइक पर सवार सोहावल निवासी चंदन (21) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें