फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिना प्रयोग के 76 हजार छात्रों की होगी प्रयोगात्मक परीक्षा, 27 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

अयोध्या। बोर्ड परीक्षा की तारीख नजदीक है, लेकिन जिले के कई सरकारी स्कूलों की प्रयोगशालाओं में विज्ञान के प्रयोग दम तोड़ रहे हैं। कहीं उपकरणों पर मकड़ी के जाले हैं तो कहीं रसायन की बोतलें टूटी पड़ी हैं। लोहे के उपकरणों में जंग लग गए हैं और सिंक में पानी तक नहीं है। हालात ऐसे हैं कि जिन प्रयोगों के दम पर विद्यार्थियों को विज्ञान की समझ विकसित करनी चाहिए, वे प्रयोगशालाएं खुद बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। अब 27 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसे में सवाल है कि जब पूरे सत्र लैब में प्रयोग ही नहीं हुए तो 76 हजार से अधिक विद्यार्थी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा में अपना हुनर कैसे दिखाएंगे। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी का कहना है कि सभी विद्यालयों में प्रयोगात्मक कार्य नियमित कराने के निर्देश हैं। प्रयोगशालाओं 6 की स्थिति की जांच कराई जाएगी। जहां कमियां मिलेंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा। - प्रयोगशाला में उपकरणों पर धूल राजकीय इंटर कॉलेज की विज्ञान - प्रयोगशालाओं की बदहाली विद्यार्थियों के सांना भविष्य पर सवाल खड़े कर रही है। रसायन विज्ञान की लैब में प्रयोग के उपकरण धूल से ढके मिले तो रसायन रखने वाली बोतलें टूटी और बेतरतीब पड़ी थीं। लोहे के उपकरणों पर जंग की परत चढ़ चुकी थी। सिंक में पानी नहीं था और फर्श पर प्रयोग सामग्री बिखरी थी। यहां विज्ञान वर्ग में 200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। - पूरे सत्र प्रयोगों से महरूम रहे विद्यार्थी एसएसबी में विज्ञान की पढ़ाई का व्यावहारिक पक्ष ही पटरी से उतरा नजर आया। यहां इस पूरे सत्र भौतिक विज्ञान का प्रैक्टिकल नहीं कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें