बीकापुर (अयोध्या)। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार 20 नवंबर को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा श्री रमणक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंडितपुर, सोहावल बीकापुर में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में BSP के राष्ट्रीय संयोजक मा. आकाश आनंद पहुंचे। मंच पर लगे बड़े बैनर पर लिखा था - बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर अमर रहें, बाबा साहेब का मिशन अधूरा, बीएसपी करेगी पूरा। मंच पर एक तरफ आकाश आनंद और दूसरी तरफ बहन कु. मायावती जी का चित्र लगा था। साथ ही मा. जितेन्द्र सिंह 'बब्लू भैया' का भी चित्र लगाया गया था। सभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि BSP ही बाबा साहेब के मिशन को पूरा कर सकती है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के हक, सम्मान और हिस्सेदारी के लिए पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे BSP से जुड़कर मिशन को आगे बढ़ाएं। इस दौरान मंच पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नीले पटके पहनकर नारेबाजी की। मंच को फूलों से सजाया गया था। पूरी सभा में जय भीम और जय भारत के नारे गूंजते रहे।