जनौरा स्थित बीजेपी से दो बार पार्षद एक बार सभासद रहे मुरारी यादव का घर प्रशासन की ओर से तोड़े जाने पर घर पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद और समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने सांत्वना देते हुए कहा पूरा यादव समाज आपके साथ है। अगर प्रशासन आपकी बात नहीं मानेगा तो आपके साथ बैठेंगे। वहीं, सांसद ने कहा कि अगर प्रशासन बात नहीं मानेगा तो आपके साथ धरने पर मैं बैठूंगा।