फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में सेवा सेतु कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

अयोध्या के बीकापुर में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छह दिवसीय सेवा सेतु कार्यक्रम शुरू हुआ। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों से सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिह्नित कर लाभ दिलाने की अपील की। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। इनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर समाज में उनके योगदान की सराहना की। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। पोषण, स्वास्थ्य और जनजागरूकता के क्षेत्र में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, लघु सिंचाई, खाद्य एवं रसद तथा आजीविका मिशन विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए। विभागाध्यक्षों ने योजनाओं का प्रस्तुतीकरण कर पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिह्नित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, खंड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ला सहित भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन सहायक विकास अधिकारी आरडी बद्रीनाथ पांडेय ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें