फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित कर शांत कराया मामला

अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में अलीपुर खजुरी गांव में बुधवार रात अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा खंडित कर दी। जानकारी होने पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और नई अंबेडकर प्रतिमा मंगवाकर स्थापित करा दी, जिसके बाद मामला शांत हो गया। प्रशासन ने ग्रामीणों से वार्ता के बाद नई प्रतिमा मंगवाई और बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उसी स्थान पर स्थापित करा दी। प्रतिमा स्थापित होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और माल्यार्पण किया। एसडीएम पवन कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से वार्ता के बाद नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतिमा खंडित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें