फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 918 लाख से बने ड्रग वेयरहाउस का संचालन शुरू, मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं

अयोध्या के बीकापुर में 918.13 लाख रुपये की लागत से बने जिले के पहले जिला स्तरीय ड्रग वेयरहाउस का मंगलवार को औपचारिक संचालन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका पहले ही ऑनलाइन लोकार्पण कर चुके हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। शुगर, हीमोग्लोबिन समेत अन्य जांच भी हुईं। टीबी मरीजों को पोषण पोटली और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को सम्मान प्रमाणपत्र दिए गए। विधायक ने सीएचसी की सुरक्षित व सिजेरियन प्रसव व्यवस्था की सराहना करते हुए ड्रग वेयरहाउस को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. वेद त्रिपाठी, डीटीओ संदीप शुक्ला, अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें