फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा के स्वागत को तैयार अयोध्या, बाजार में सजीं आकर्षक मूर्तियां

अयोध्या में गणेश चतुर्थी को लेकर आदर्श पुरम, चौक के बाजारों में गणपति बप्पा की मूर्तियां सजनी शुरू हो गई हैं। देवकाली के आदर्श पुरम में मूर्ति विक्रेताओं की ओर से अलग-अलग आकार और आकर्षक रूपों में भगवान गणेश की मूर्तियां अंतिम स्वरूप देने की तैयारी की जा रही हैं। यहां एक से लेकर 12 फीट तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। गणेश चतुर्थी के लिए लोगों ने अभी से मूर्तियों की बुकिंग शुरू कर दी है। बाजार में करीब 600 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। मूर्ति विक्रेता सुमन ने बताया कि लोग अपनी जरूरत और घर या पंडाल के आकार के अनुसार मूर्तियां पसंद कर रहे हैं। बड़ी मूर्तियों के साथ छोटी और आकर्षक प्रतिमाओं की भी मांग है। 14 सितंबर को श्री गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। ज्योतिषाचार्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल तृतीया 14 सितंबर को सुबह 7: 06 बजे तक है। उसके बाद चतुर्थी तिथि आएगी, जो 15 सितंबर को सुबह 7:45 बजे तक रहेगी। गणेश मूर्ति की स्थापना 14 सितंबर को सुबह 8: 36 बजे से सुबह 10:56 बजे तक, 15 सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और शाम को 5:53 बजे से 9:29 बजे तक की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह तीनों चर लग्न है इनमें स्थापित किए गए भगवान गणेश जी अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन सौम्य योग में गणपति जी का विसर्जन होगा। मूर्तिकारों ने बताया कि लोग इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग भी कर रहे हैं। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की मूर्तियों की जगह मिट्टी की मूर्तियों को अपना रहे हैं। कई श्रद्धालु बिना श्रंगार की मूर्तियों की भी मांग करते हैं। वह घर लेकर मूर्तियों का श्रंगार खुद करते हैं। बाजारों में भगवान गणेश के शृंगार की दुकानें भी सज गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें