फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अयोध्या में बरवा रोड स्थित केआरसी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी रंजना गुप्ता ने विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए विषम परिस्थितियों में सतर्क रहने और उचित प्रतिक्रिया देने के तरीके बताए। उन्होंने अनजान लिंक और लालच भरे संदेशों से बचने की सलाह दी, क्योंकि इससे बैंक खाता खाली हो सकता है। परेशानी होने पर 112 और महिलाओं को परेशान किए जाने पर 1090 पर कॉल करने की जानकारी दी। बताया कि 1090 पर शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें