अयोध्या में दर्शन नगर किसान सेवा सहकारी समिति पर शुक्रवार को ताला लटका मिला। इससे खाद लेने पहुंचे किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। सुबह से ही कई किसान समिति पहुंचे थे, लेकिन खाद उपलब्ध न होने की जानकारी देकर उन्हें दूसरे केंद्रों पर जाने को कहा गया। किसानों का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी उन्हें खाद के लिए बुलाया गया था, लेकिन वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी वही स्थिति बनी रही। किसान सुमित निषाद ने बताया कि खाद नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हुई।