अयोध्या पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहले रामलला के दरबार में माथा टेका। इसके बाद रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि संगत आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु पर्व महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। आश्रम परिसर में संत सम्मेलन के साथ जनसभा का आयोजन किया गया। रक्षामंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, महंत डॉ स्वामी भरत दास महाराज, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।