अयोध्या में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भगवान राम की बहन शांता की ओर से रामलला को विशेष राखी अर्पित की जाएगी। शृंगी ऋषि सेवा संस्थान की ओर से सैकड़ों रामभक्त बृहस्पतिवार को राखी लेकर अयोध्या पहुंचे। रामभक्तों ने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास को राखी सौंपी। वह इस राखी को राम मंदिर में रामलला को अर्पित करेंगे। संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष शांता की ओर से रामलला को राखी अर्पित की जाती है।