फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: लायंस क्लब रुदौली के विशेष व्याख्यान में आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज ने दिया एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश

अयोध्या: लायंस क्लब रुदौली की ओर से बुधवार को ‘अनेकता में एकता और अध्यात्म’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या स्थित हनुमत निवास के पीठाधीश्वर एवं प्रख्यात संत आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। लायंस क्लब के चेयरमैन डॉ. निहाल रजा ने कहा कि रुदौली गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की पहचान रहा है। ऐसे में अनेकता में एकता और अध्यात्म का विषय केवल रुदौली ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। धर्म और पूजा पद्धतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन सांस्कृतिक एकता और आपसी सद्भाव समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के बीच बढ़ती दूरियों को अध्यात्म और सकारात्मक विचारों के माध्यम से कम करने की जरूरत है। आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के विचार लोगों को एकता, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना की दिशा दिखाएंगे। देश की एकता और अखंडता मजबूत रहे तथा विश्व में भारत का राष्ट्रीय ध्वज सदैव ऊंचा लहराता रहे, यही आयोजन का उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा ने किया। इस दौरान लायंस क्लब के उपाध्यक्ष रवीश कुमार अग्रवाल, सचिव अनिल खरे, संजय अग्रवाल, श्याम बाबू, नवनीत रस्तोगी, आशीर्वाद गुप्ता,जितेंद्र मिश्रा, नीरज द्विवेदी, भावना मिश्रा, सज्जन अग्रवाल और शीतला प्रसाद मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें