फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: एसजीएम पब्लिक स्कूल में नौनिहालों का जीवंत अभिनय, दीपोत्सव पर राम आगमन देख गूंजा जय श्री राम

अयोध्या: एसजीएम पब्लिक स्कूल तारुन में दीपोत्सव के अवसर पर नौनिहालों का जीवंत अभिनय देखकर सभी भावविभोर हो गए। मंच पर जब भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के अयोध्या पधारने का दृश्य उतरा तो पूरा विद्यालय परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। राम के स्वरूप में अभिनव यादव, लक्ष्मण के स्वरूप में अभी कसौधन, मां सीता के स्वरूप में अक्षिता, हनुमान के स्वरूप में रेहान और शबरी के स्वरूप में युविका ने ऐसा अभिनय किया कि लगा जैसे त्रेतायुग के पात्र सच में मंच पर उतर आए हों। बच्चों ने "आई है दिवाली" पर मनमोहक ग्रुप डांस किया। शबरी कथा में शबरी के बेर चखकर प्रभु को खिलाने के दृश्य ने लोगों की आंखें नम कर दीं। वहीं लक्ष्मण मूर्छा के मंचन में हनुमान जी की भक्ति देखकर दर्शक तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका सृष्टि श्रीवास्तव, शिवानी सिंह, संध्या पांडे, आर डी वर्मा, सोनेलाल पटेल आदि की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केडी चौबे सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें