फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 610वें उर्स पर रुदौली में सजेगी सूफियाना महफिल, देशभर से जुटेंगे अकीदतमंद

अयोध्या: अयोध्या के रुदौली में छह सदियों से कायम सूफी परंपरा, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम लेकर हजरत शेख अहमद अब्दुल हक (मखदूम साहब) का 610वां सालाना उर्स बुधवार से रुदौली में शुरू हो रहा है। 16 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से सूफी संत, सज्जादानशीन और हजारों जायरीन पहुंचेंगे। दरगाह शरीफ में महफिल-ए-समा के साथ उर्स का आगाज होगा। इस दौरान 12 दिनों तक कव्वाली की महफिल सजेगी और सूफियाना कलाम गूंजेंगे। उर्स की तैयारियों और इसके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को लेकर सज्जादानशीन मुतवल्ली शाह अम्मार अहमद अहमदी नय्यर मियां से अमर उजाला की टीम ने खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि 610वां उर्स महज एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सूफी संत मखदूम साहब की शिक्षाओं, इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव को आगे बढ़ाने का अवसर है। उर्स की परंपरागत रस्में पूरी अकीदत के साथ निभाई जाएंगी। सूफी कव्वाल शावेज वारसी 12 दिनों तक महफिल-ए-समा में सूफी कलाम पेश करेंगे। 26 नवंबर को खिरका शरीफ की महफिल और मुख्य विसाली कुल के साथ प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके बाद दरगाह परिसर में एक महीने तक मेला चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें