फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 56 ग्राम सभा में छुट्टा जानवर आवारा पशु हिंसक सांडो द्वारा किसान की फसल को चौपट कर रहे हैं

अयोध्या: बुधवार, भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत कर सात बिंदुओं का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी प्रतिनिधि अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सोहावल संदीप कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार पांडे को सौंपा पंचायत के अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर वर्मा ने की पंचायत का संचालन प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने किया और बताया कि सोहावल ब्लाक अंतर्गत आने वाले 56 ग्राम सभा में छुट्टा जानवर आवारा पशु हिंसक सांडो द्वारा किसान की फसल को चौपट कर रहे हैं क्षेत्र के सैकड़ो लोग सांडो द्वारा चोटिल हो चुके हैं दर्जनों लोगों की जान भी चली गई है शिकायत के बाद भी प्रशासन के कान में जूँ नहीं रेग रही है, हर घर जल नल योजना के ठेकेदार द्वारा गांव में सड़क खोदकर पाइप डाल दी गई है सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है सड़क सही कराई जाए, आगेथुआ ग्राम सभा में हरिराम लोहार के घर से श्यामलालप्रजापति शिवकुमार के घर तक खड़ंजा और नाली निर्माण कराया जाए सोहावल ब्लाक अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा में रुकी हुई वृद्धl विधवा विकलांग पेंशन चालू कराया जाए, लाखोरी माजरा सफीपुर में जल निकासी बाधित है जल निकासी तत्काल कार्रवाई जाए मगल्सी ग्राम सभा में सेट कुआ तालाब की सफाई अधूरी की गई है सफाई पूरी कराई जाए किसान पंचायत के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा निर्णय लिया गया कि अगली पंचायत से पहले समस्या का समाधान ना हुआ तो अगले किसान पंचायत मे किसान संगठन आंदोलन पर बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी पंचायत में प्रमुख रूप से जवाहरलाल तिवारी राजू निषाद दादा मंगरु राम राम लेवल रामदीन डॉक्टर आसमान निशा लाजवंती श्रीमती लालमति मालती देवी जनक लाली मनी देवी आज सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें