बेला थाना क्षेत्र में करीब 50 स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में छह बच्चे चोटिल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।