औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बसंत पेट्रोल पंप के पास रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध सतीश ने शनिवार सुबह घर में टीनशेड के पाइप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।