गजरौला की कामाक्षी पेपर मिल में गत्ते का बंडल ऊपर गिर जाने से दबकर मजदूर व सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। मृतकों में बिलारी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी थान सिंह (46)और गजरौला थाना क्षेत्र के चौबारा गांव के रूप सिंह (50) हैं। भारी भरकम बंडल के नीचे दब रहे दोनों मजदूरों को लिफ्टर व जेसीबी से बंडल हटाकर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। उधर हादसे के बाद मौके से पेपर मिल के कुछ अधिकारी व कर्मचारी भाग गए।