फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा, 56 हजार का पनीर-दूध जब्त

हसनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रहरा बाईपास मार्ग पर नफीस दवाखाना के पास स्थित इलियास पनीर भंडार पर औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रही पनीर निर्माण शाला का पर्दाफाश हुआ। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर भारी मात्रा में अर्ध निर्मित पनीर व नीले ड्रमों में रखा 125 लीटर दूध बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि इस दूध में मिलावट के लिए डालडा और मिल्क पाउडर का प्रयोग किया गया था। इसके अलावा मौके पर लगभग 199 किलोग्राम निर्मित पनीर का विशाल भंडारण भी पाया गया। कार्रवाई करते हुए 199 किलो पनीर और 125 लीटर मिलावटी दूध को जब्त कर लिया, जिसकी कुल कीमत लगभग 56 हजार आंकी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया गुणवत्ता की पुष्टि के लिए जब्त सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य संबंधी खतरों को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही भारी मात्रा में मिलावटी पनीर व दूध को नष्ट करा दिया गया। अवैध रूप से चल रही इस डेयरी पर हुई कार्रवाई से क्षेत्र के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें