अमरोहा डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से स्व-जनगणना शुरू होगी, जबकि एक दिसंबर से गणनाकर्मी घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।