फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के बाहरी छोर पर कालका देवी मंदिर के पास छप्पर नुमा मकान में रहने वाले चंद्रभान की 20 वर्षीय बेटी रोशनी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब 10:00 बजे घर के पास ही खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक युवक ने अचानक उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू छात्रा की कमर में जा लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को रेफर कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि अंधेरा होने के कारण वह हमलावर को पहचान नहीं पाई और न ही अभी तक इस हमले के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता चल सका है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें