फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा जिला अस्पताल में न विशेषज्ञ डॉक्टर, न पूरी जांच सुविधा, आठ घंटे ही चल रही डायलिसिस यूनिट

अमरोहा जिला अस्पताल में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं की कमी को लेकर जन सहयोग फाउंडेशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष नदीम अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया कि जिला अस्पताल में महिला, हृदय और किडनी रोग विशेषज्ञों की कमी है। डिजिटल एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी प्रतिदिन नहीं मिल रही है। आरोप है कि पर्याप्त डायलिसिस मशीनें होने के बावजूद तकनीकी स्टाफ की कमी के चलते यूनिट केवल आठ घंटे संचालित की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें