तिलोई में चल रही श्रीराम कथा के मंच से बुधवार रात स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के संबोधन के दौरान धार्मिक नारे लगाए गए। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है, वृंदावन में रहना है तो राधे-राधे कहना है।” इसके बाद पंडाल जय श्रीराम और राधे-राधे के उद्घोष से गूंज उठा। मयंकेश्वर शरण सिंह की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 11 बजे तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा का वाचन शांतनु महाराज कर रहे हैं। बुधवार रात कार्यक्रम में रायबरेली के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने कथा के मंच से श्रद्धालुओं से जय श्रीराम और राधे-राधे के नारे लगवाए। उनके संबोधन के बाद श्रद्धालुओं ने भी उत्साह के साथ नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।