फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज सीएचसी के सामने मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने बिशनपुर बसदहा निवासी राजकुमार (22) और संजय निषाद (25) समेत तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क से दूर खेत में पड़ा मिला। हादसे में घायल तीन अन्य युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हुई है, जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें