फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जलालपुर में बुनकरों से मिले जासमीर अंसारी, सपा सरकार बनने पर फ्लैट रेट बिजली बिल बहाली का वादा

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष जासमीर अंसारी ने बुधवार को 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर नगर और नगपुर में बुनकरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बुनकरों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। जासमीर अंसारी ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पावरलूम बुनकरों के लिए फ्लैट रेट बिजली बिल व्यवस्था फिर से बहाल की जाएगी। इसके साथ ही बुनकरों की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनकर समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन मौजूदा सरकार में उनकी समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने पीडीए समाज के लोगों से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें