फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में मांगों को लेकर लेखपालों का प्रदर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार

अंबेडकरनगर में लंबित मांगों के निस्तारण में देरी से नाराज लेखपालों का विरोध प्रदर्शन जिलेभर में जारी है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। जिले की तहसीलों में लेखपालों ने धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। लेखपाल 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्का कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। संघ का कहना है कि लंबे समय से मांगें लंबित होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में प्रारंभिक वेतनमान में सुधार और 2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति का निराकरण, आठ वर्षों से लंबित अंतरमंडलीय स्थानांतरण, दो वर्षों से लंबित पदोन्नति सूची जारी करना तथा 16 वर्षों से भत्तों में बढ़ोतरी नहीं होने का मुद्दा शामिल है। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें