फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में पीईटी परीक्षा के लिए दूर परीक्षा केंद्र मिलने से अभ्यर्थियों को हुई परेशानी

अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में रविवार को पीईटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को दूर परीक्षा केंद्र आवंटित होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्द मौसम और सुबह नौ बजे की रिपोर्टिंग के चलते कई अभ्यर्थियों को रात में ही यात्रा करनी पड़ी। अभ्यर्थियों ने सरकार से परीक्षा केंद्रों की दूरी कम करने की मांग की। सिद्धार्थनगर निवासी अभ्यर्थी शिवम चतुर्वेदी ने बताया कि उनका घर परीक्षा केंद्र से करीब 140 किलोमीटर दूर है। सुबह नौ बजे रिपोर्टिंग का समय होने के कारण उन्हें रात में ही यात्रा करनी पड़ी। वहीं, अयोध्या निवासी सती देवी ने बताया कि वह करीब 80 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने पिता के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचीं। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी सरल था, लेकिन परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। उनका कहना था कि परीक्षा केंद्र 40 से 50 किलोमीटर के दायरे में आवंटित किए जाने चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें