फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Bhupendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 11:41 PM IST

अंबेडकरनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न स्थानों पर भव्य भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी थाना परिसरों में स्थित मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का दौर चल रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इसके अलावा अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, बसखारी, आलापुर और भीटी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें