अंबेडकरनगर में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही अस्पताल की ओपीडी खुली मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे पहले मरीजों और तीमारदारों को परचा बनवाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। ओपीडी में तीन फिजीशियन सहित अन्य चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे थे। भीड़ के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं कुछ देर के लिए लड़खड़ा गई लेकिन बाद में हालात सामान्य हुए।