फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: जनगणना में ओबीसी कॉलम न होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अंबेडकरनगर: कांग्रेस ने जनगणना-2027 में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम न होने पर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष केके यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ओबीसी जनगणना कराने का वादा किया गया था,लेकिन 14 अगस्त 2026 की जनगणना अधिसूचना में ओबीसी का अलग कॉलम नहीं जोड़ा गया है। जनगणना में पहले से सूचीबद्ध जातियों की ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने के बजाय जाति की जानकारी दर्ज करने के लिए ओपन-इंडेड व्यवस्था अपनाई गई है। इससे जातियों के आंकड़े बिखर सकते हैं और पिछड़े व अन्य वंचित वर्गों की वास्तविक आबादी का सही आकलन प्रभावित हो सकता है। ओबीसी की सही संख्या सामने आने से उनकी शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति के आकलन में मदद मिलेगी। कांग्रेस नेताओं ने बिहार और तेलंगाना में अपनाए गए जनगणना मॉडल का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से ओबीसी वर्ग की गणना को स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से कराने की मांग की है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय, जिला सचिव अंकुर चौधरी, प्रियांशु वर्मा, प्रमोद पटेल, शुभम वर्मा, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें