अंबेडकरनगर: जलालपुर क्षेत्र के पिंडोरिया गांव की सड़क की समस्या को लेकर परिवार के साथ तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठी दिव्यांग महिला को मंगलवार को एसडीएम मधुमिता सिंह ने अपने कक्ष में बुलाया। महिला और उसके तीन बच्चों को भोजन कराने के बाद उनकी समस्या सुनी गई। मौके पर अधिकारियों की टीम भेजकर रास्ते का निरीक्षण कराया गया। कार्रवाई शुरू होने और समाधान का भरोसा मिलने पर महिला ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। एसडीएम मधुमिता सिंह ने बताया कि रास्ते की समस्या का समाधान कराया जा रहा है।