एयरपोर्ट पर यात्री सेवा अभियान का समापन, सुविधाओं में सुधार से चमकी व्यवस्था * अभियान के अंतिम दिन एयरपोर्ट निदेशक ने 24 दिवसीय इस आयोजन का पेश किया लेखा-जोखा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की पहल पर प्रयागराज एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 10 अक्तूबर तक संचालित 24 दिवसीय यात्री सेवा अभियान का शनिवार को समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। इस अभियान के दौरान सेवा, स्वच्छता और सहयोग के संकल्प के साथ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सहूलियत को बेहतर बनाने के लिए रोजाना अलग-अलग थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।एयरपोर्ट में संवाददाताओं से हुई बातचीत में निदेशक गणेश यादव ने 24 दिन के इस अभियान का लेखा जोखा सामने रखा।