फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव उठनी एकादशी पर भगवान वेणी माधव का हुआ अभिषेक, भक्तों ने किया पूजन

दारागंज स्थित वेणी माधव मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर विशेष अभिषेक एवं पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान महंत विभूति नारायण त्रिपाठी ने विधि-विधान से भगवान का अभिषेक-पूजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक और रुद्राभिषेक कराया। भगवान के चरणों का अभिषेक कर उन्हें तिलक लगाया गया और तुलसी की माला अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान वेणी माधव से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें