बोले- बच्चों की शिक्षा और समझ से ही देश का होगा विकास, हर क्षेत्र में सीखने की ललक रखें अमर उजाला शॉपिंग कार्निवल में खास मेहमान इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ पढ़ाई को प्राथमिकता देने की सीख दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुख्तार आलम ने बच्चों को मंच प्रदान करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने का अवसर देना बेहद अच्छी पहल है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता यावर मुख्तार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह अपनी रुचि और हुनर के अनुसार काम करें। पूरी लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।