68500 सहायक शिक्षक भर्ती-2018 में पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को राहत देने और लंबित नियुक्तियों का रास्ता साफ कराने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदेशभर के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के मैरिस रोड स्थित आवास पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मथुरा, कासगंज और बरेली समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है।