करन चौधरी का रिश्ता पालीमुकीमपुर के गांव भाऊपुर निवासी सोनवीर सिंह उर्फ छोटे चौधरी की इकलौती बेटी कल्पना के साथ तय हुआ था। पिता ने सोने के गहने, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर आदि सामान खरीदकर अतरौली और छर्रा की दुकानों पर ही रखवा दिया था। ये सामान वहीं रखे हुए हैं। 20 नवंबर को लग्न लिखी जानी थी। 22 नवंबर को सगाई करने के लिए सिरसा जाने की तैयारी थी। 24 नवंबर को अतरौली के छर्रा रोड स्थित एक लॉज में शादी होनी थी। खबर मिली कि करन की मौत हो गई है।