फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सिर पर प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं घायल

अतरौली राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह 10:30 बजे कक्षा छह की छात्राएं गणित का पेपर हल कर रही थीं, तभी छत का प्लास्टर भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसे में चार छात्राएं घायल हो गईं। मामले में प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। घायल छात्रा अनम पुत्री साबिर सराय काजी, कनक पुत्री रामकिशोर शर्मा गनियावली, रिदा पुत्री जाबिर इनायतगंज और अल्शिफा पुत्री रियाजुद्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उनके हाथ-पैर में चोट आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें