अलीगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी के निर्देशन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व विधि-विधान से मनाया गया। मंदिर परिसर को सजाया गया और श्रीकृष्ण-राधा रानी की झांकियां सजाई गईं। नन्हे बच्चों ने बाल लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें पुरस्कार मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति सपरिवार उपस्थित रहे।