फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में जमालपुर पुल के नीचे मिला शव

अलीगढ़ में 19 अक्तूबर को दोपहर करीब 3 बजे जमालपुर पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट द्वारा भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मृतक की पहचान जनपद एटा के रहने वाले मुजीबुर रहमान (45) पुत्र अब्दुल जब्बार के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि वह पिछले 23 दिन से अपनी पत्नी का इलाज जे.एन. मेडिकल कॉलेज में करा रहे थे। इस कारण वह तनाव में थे। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेजा गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें