भारत निर्वाचन आयोग की मंशा पर अलीगढ़ जिले में छह ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र नागरिकों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली की प्रत्यक्ष जानकारी देंगे। एक केंद्र कलेक्ट्रेट और पांचों तहसीलों में एक-एक है। अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने इनका शुभारंभ किया। उन्होंने नागरिकों से केंद्रों पर जाकर जानकारी लेने की अपील की।